Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Uttarakhand भूकंप ने मचाया मौत का तांडव….. 7,200 लोगों की मौत

 


वर्तमान समय में दुनिया के तुर्की और सीरिया भूकंप से जूझ रहे हैं। तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह 7.8 की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके आए उसके बाद भी कई तेज झटके भूकंप के महसूस किए गए और इस भूकंप ने वहां पर मौत का तांडव मचाया है। बता दें कि भूकंप के कारण मृतकों का आंकड़ा 7200 पहुंच चुका है। तुर्की में मरने वालों की संख्या 4544 हो गई है और सीरिया में भी हजारों लोगों की जान चली गई हैं। वहीं दूसरी तरफ तुर्की के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगन ने भूकंप प्रभावित देश के 10 दक्षिणी प्रांतों में 3 माह के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है और उन्होंने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश भी दिए । भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का मंजर काफी भयावह है और मृतकों की संख्या इससे भी अधिक बढ़ सकती है। तुर्की और सीरिया में ऐसा भूकंप कई दशकों के बाद आया है। सड़कें, इमारते, गाड़ियां हर जगह तबाही का मंजर है। वहां के लोग शॉपिंग मॉल, स्टेडियम आदि जगह खुद को बचाने के लिए शरण ले रहे हैं। हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है और चारों तरफ लाशें दिख रही हैं । यही नहीं बल्कि अस्पताल भी घायलों से भर चुके हैं। इस समय भारत समेत दुनिया के कई देशों द्वारा तुर्की और सीरिया में मदद भेजी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments