आज दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को रविवार के दिन उत्तराखंड राज्य के पौड़ी कोटद्वार राजमार्ग में सुबह करीब 9:00 बजे कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल है। बता दें कि आज रविवार की सुबह कार में सवार होकर पौड़ी से एक परिवार के तीन सदस्य दिल्ली के लिए जा रहे थे मगर अचानक से सुंडाखाल के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला पूरी तरह से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में दो लोगों ने अपनी जान गवाई है। इस दुर्घटना के दौरान 62 वर्षीय वीर सिंह पवार पुत्र कोतवाल सिंह और साठी वर्षीय वीरा देवी पत्नी सुमन सिंह गुसाईं की मौत हो गई थी। यह दोनों भाई बहन हैं तथा इनके साथ एक अन्य महिला वीर सिंह की पत्नी सुनीता पवार बुरी तरह घायल हो गई है जिसका उपचार पौड़ी के जिला अस्पताल में चल रहा है।
0 Comments