अपने लिए तो सब जीते हैं,जरा बागेश्वर के ईश्वरीय लाल की तरह बड़ा ह्रदय से जीकर दिखाओ तो मनुष्य होने का प्रमाण मिलें।
हीरो ऑफ द समाज। बड़ा दान कर गए बागेश्वर के ईश्वरीय लाल शाह। जीवन भर की कमाई दे दी स्कूल को दान।
नेक कार्य करने के लिए पद मान प्रतिष्ठा अहमियत नहीं रखती मनुष्य की इच्छाशक्ति अहम है ऐसा ही एक नेक काम जिला बागेश्वर के ईश्वरीय लाल शाह ने किया है जो करौली ग्राम के रहने वाले हैं।
पेशे से एक किसान और भेड़ पालक है।आवश्यकतानुसार मजदूरी भी करते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह सिर्फ दूसरी कक्षा तक ही स्कूल पढ़ पाए जिसका मलाल उन्हें है। वे शिक्षा के महत्व को भली-भांति जानते हैं।गांव के जूनियर हाई स्कूल में बच्चों को उबर खाबड मैं खेलता देख ईश्वरी लाल शाह का दिल पिघल गया।
विद्यालय में चहरी चहरी दीवार ना होने के कारण आवारा जानवर भी विद्यालय में आ जाते हैं। यह देख कर उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होंने मन ही मन ठान लिया कि वे विद्यालय और बच्चों के लिए कुछ करके ही रहेंगे।
इसके लिए ईश्वरी लाल ने अपने जीवन की पूंजी लगभग ढाई लाख रुपए विद्यालय को दान दिया ताकि बच्चे फील्ड में खेल सके और आवारा पशु विद्यालय में प्रवेश न कर सकें जिससे पठन-पाठन में व्यवधान पैदा होता है।
उन्होंने स्कूल को आवश्यकता होने पर और भी सहायता कराने की बात कही है। पूरे क्षेत्र में उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है।
0 Comments