इस बार दिसंबर माह की शुरूआत से पहले ही मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले समय में देश के विभिन्न राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ती दिखाई देगी।देश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कुछ दिनों से ठंड कई गुना बढ़ गई है। बीते दिन शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। अब राजधानी में ठंड और बढ़ेगी। सोमवार 21 नवंबर के बाद अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी दिल्ली में एकाएक ठंड बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान महज 9.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। 9 साल बाद दिल्ली में 20 नवंबर से पहले न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गया। इससे पहले 16 नवंबर 2013 को न्यूनतम तापमान 9.1 दर्ज हुआ था। वहीं, अधिकतम तामपान भी 25.2 डिग्री है। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। राजधानी में आज शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद गिरते तापमान में ठहराव आएगा। हालांकि, 23 नवंबर से एक बार फिर तापमान गिरने लगेंगे। 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक आएगा। न्यूनतम तापमान भी वापस 9 डिग्री पर पहुंच सकता है। इससे पहले 8 नवंबर 2018 को न्यूनतम तापमान महज 10.5 डिग्री और 16 नवंबर 2013 में 9.1 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इसके कारण पहाड़ों पर अगले तीन दिनों के दौरान बादल, बारिश और बर्फबारी जैसी मौसमी गतिविधियां होंगी। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर सीधे तौर पर दिल्ली में नहीं दिखेगा, लेकिन इसके दूर जाने के बाद 21 नवंबर से राजधानी के तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सुधार के बाद एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान राजधानी में प्रदूषण का हाल बेहद खराब स्तर पर रह सकता है। हालांकि, प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने की संभावना नहीं जताई गई है। 19 नवंबर को प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। 20 नवंबर को हल्का सुधार होगा, लेकिन बेहद खराब स्थिति में बना रहेगा।
0 Comments