Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Uttar उत्तराखंड पुलिस में तैनात आरक्षी लक्ष्मण सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 


आज पुलिस लाइन जनपद उधम सिंह नगर में स्व0 कॉन्स्टेबल 639 ना०पु० लक्ष्मण सिंह पुत्र पूरन सिंह बिष्ट को समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं पूर्ण पुलिस परंपराओं और रीति-रिवाजों तथा सेरेमोनियल गार्ड के साथ सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा आरक्षी लक्ष्मण सिंह को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया| आरक्षी लक्ष्मण सिंह थाना किच्छा में तैनात थे| बताते चलें कि उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरे ट्रक की टक्कर से घायल पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया| उनका रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था| पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|

संपादक 

दीपक मेहता

Post a Comment

0 Comments