Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Uttarakhand- मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम हेतु बना यह प्लान….. अब मंत्री सुनेंगे जनता की समस्या

 


उत्तराखंड राज्य में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रवास कार्यक्रम के लिए एक नया प्लान तैयार किया गया है। बता दें कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने अब मंत्री भी जिलों में जाएंगे। आगामी दो-तीन दिन के अंदर इसका ऐलान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा किया जा सकता है। बता दें कि मंत्रियों के पार्टी मुख्यालय में भी लोगों की समस्या सुनने के दिन तय किए जा रहे हैं।उत्तराखंड राज्य के दौरे पर बीते दिनों आए राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सरकार तथा संगठन के साथ बैठक करते हुए मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जिलों में जाएं। तब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रमों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि सीएम द्वारा शनिवार और रविवार को जिलों में प्रवास कार्यक्रम बनाया जा रहा है। अभी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 जिलों में प्रवास कर चुके है। मगर अब मंत्री भी जिलों में जाकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

Post a Comment

0 Comments