Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Uttarakhand अल्मोड़ा -: रामकृष्ण कुटीर विवेकानंद कार्नर द्वारा वितरित किए गए गर्म वस्त्र

 


अल्मोड़ा| रामकृष्ण कुटीर विवेकानंद कार्नर के तत्वाधान में लमगड़ा विकासखंड के ग्राम सभा सिल्खोड़ा, रतखान, तुलेड़ी-जलना, डोल तथा मोरनौला में गर्म वस्त्र वितरण कर क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों को सहायता पहुंचाई गई| जिसके अंतर्गत ग्रामसभा सिल्खोड़ा में 48, रतखान में 66, तुलेड़ी में 94, डोल में 105 तथा मोरनौला में 70 कंबल वितरित किए गए| इस दौरान रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद जी महाराज ने कहा कि हम राम कृष्ण कुटीर व रामकृष्ण मिशन की ओर से राहत सामग्री प्रदान कर जनता की सहायता नहीं बल्कि सेवा करते हैं और प्राणी मात्र के अंदर विद्यमान परमेश्वर की पूजा करते हैं| उन्होंने समस्त जनता से विनम्र निवेदन किया कि वे भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को अपनाएं और अधिक समृद्ध करें तथा अपने बच्चों, परिजनों व समाज को संस्कारवान बनाने का संकल्प ले और सच्चे इंसान व नागरिक बनकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं|

इस अवसर पर डॉ चंद्रप्रकाश फुलोरिया, नीरज भट्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, अमन कुमार, मोहित अस्वाल, राजेश गिरी, प्रेमा बिष्ट, पंकज बोरा, पूरन जलाल, राजेंद्र बिष्ट, हंसा दत्त तिवारी, महेंद्र बिष्ट, गोपाल नेगी, मुन्नी जोशी आदि ने सहयोग प्रदान किया| कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह खड़ायत ने किया

Post a Comment

0 Comments